राजनांदगांव : उषा चौहान बनी खैरा की सरपंच, ऐतिहासिक वोटों से दर्ज की जीत…


राजनांदगांव।ग्राम पंचायत खैरा में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में श्रीमती उषा दीपक चौहान ने ऐतिहासिक 443 वोटों से जीत दर्ज कर खैरा खुड़मुड़ी की सरपंच निर्वाचित हुई। बता दे कि श्रीमती उषा चौहान भाजपा नेता दीपक चौहान की धर्मपत्नी है। राजनीति लंबे समय से काम करने से इनका पहचान शहर तथा गांवों में एक सफल नेता के रूप में उभरा है।

इनकी मिलन सारिता के चलते इन्होंने सभी वर्ग में अपनी एक अलग पहचान बनाया है। इसी का परिणाम है कि शहर में पार्षद और गांव में सरपंच पद ऐतिहासिक वोटों से जीतकर अपनी लोकप्रियता और योग्यता को साबित कर दिखाया। सरपंच बनने पर गांव से लेकर शहर के नेताओ व कार्यकर्ताओं बधाई देते रहे।