back to top

राजनांदगांव : एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत कलेक्टर एवं उनकी पत्नी ने कलेक्टोरे परिसर में किया नीम का पौधरोपण…


राजनांदगांव 20 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि भुरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत नीम का पौधरोपण किया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने नीम का पौधरोपण किया।

अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर सभी ने नीम, आम जामुन, कोलियारी, काजू, शहतूत एवं विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

Advertisements

You cannot copy content of this page