
राजनांदगांव / डोंगरगांव । समीपस्थ ग्राम आसरा में आज दोपहर एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। युवक फ्रेश होने गौठान की ओर गया था, तभी जोरदार बारिश शुरू हो गई और गाज गिरने से युवक उसकी चपेट में आ गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम तोरण निषाद आ. शिशुपाल निषाद, (30 वर्ष), ‘आसरा है। पुलिस को मृतक के चाचा धिरपाल निषाद ने थाना आकर सूचना. दी कि उसका भतीजा तोरण दोपहर फ्रेश होने के लिये दोपहर लगभग 1.55 बजे गांव के गौठान की ओर गया था। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तोरण पास में स्थित बबूल पेड़ के नीचे खड़ा हो गया,
तभी आकाशीय बिजली चमक के साथ पेड़ पर गिर पड़ी जिसके कारण पेड़ के नीचे खड़ेतोरण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका एक साथी तेजराम चंद्रवंशी दूर में खड़ा था, जिसने घटना को अपनी आंखों से देखा। उसे भी हल्का करेंट महसूस हुआ। बाद में उसने गांव वालों तथा परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद गांव वाले व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर मृतक के शव का पीएम करवा लाश परिजनों को सौंप दिया है।









































