राजनांदगांव : एसएसटी एवं एफएसटी टीम को दिया गया प्रशिक्षण…

लोकसभा निर्वाचन 2024

Advertisements

– एसएसटी एवं एफएसटी टीम को दिया गया प्रशिक्षण

राजनांदगांव 29  फरवरी 2024।  आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिपे्रक्ष्य में जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके तहत विभिन्न कार्यों के संपादन के लिए एक ओर जहां टीमों का गठन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों के संपादन के लिए उन टीमों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। 

इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में स्थैतिक निगरानी दल एवं उडऩदस्ता दलों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण कार्य है,

 इसके लिए आयोजित प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करें। उन्होंने सभी टीमों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं सजगता से करने कहा। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान उडऩदस्ता दल एवं स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा उपस्थित थे। 

प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री कैलाश शर्मा, श्री दीपक ठाकुर एवं भूपेश साहू द्वारा स्थैतिक निगरानी दल एवं उडऩदस्ता दल के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में लोकसभा निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से बताया गया। इस दौरान एसएसटी एवं एफएसटी टीम को सहायक प्रोग्रामर श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा ईएसएमएस एप और सी-विजिल एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।