राजनांदगांव : “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत चलाये जा रहे अभियान में थाना खैरागढ़ को मिली सफलता, शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महोदवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एवं थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला राजनादगांव मे “आपरेशन मुस्कान” के तहत चलाये जा रहे अभियान में थाना खैरागढ़ के 01 प्रकरण में अपृहिता नाबालिक बालिका को बरामद करने में बड़ी सफलता मिली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकुतराम साहू ने दिनाक 25.09.21 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि उनकी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध कमांक 368/21 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आज दिनांक 14.02.22 के अपहृता को संदेही ओमप्रकाश साहू के कब्जे से बरामद किया गया। पीडिता से पूछताछ कर कथन लेखबद्ध किया गया जो अपने कथन में बताई कि आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहलाफुसलाकर भगाकर ले जाकर लगातार शारिरिक शोषण किया है जिस पर आरोपी ओमप्रकाश साहू पिता दउवाराम साहू उम्र 25 साल साकिन देवरी थाना खैरागढ को हिरासत में लेकर थाना खैरागढ़ आये जहां आरोपी द्वारा अपना अपराध कबूल करने पर प्रकरण में धारा 366,376 (02) (ढ) भादवि एवं पाक्सो एक्ट 46 जोड़ी जाकर अपहृता को परिजनो को सुपुर्द कर आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ उपनिरीक्षक प्रियंका पैकरा आरक्षक 1408 संजय कौशिक, आर0 272 मुरली वर्मा एवं महिला आरक्षक 871 शिवकुमारी जगत का सराहनीय काम रहा।