back to top

राजनांदगांव प्रेस क्लब चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 158 में से 149 मतदाताओं ने किया मतदान…


राजनांदगांव। प्रेस क्लब राजनांदगांव का चुनाव रविवार को प्रेस क्लब भवन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में पत्रकारों ने उत्साह के साथ मतदान किया। कुल 158 मतदाताओं में से 149 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Advertisements

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चली। मतदान के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और पूरे समय शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा।

इस चुनाव में तीन पदों के लिए कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए सचिन अग्रहरि और कमलेश स्वर्णकार के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं सचिव पद के लिए अनिल त्रिपाठी, मनोज राठौर, सुरेंद्र गुप्ता, विक्रम बाजपेई और योगेश शर्मा चुनावी मैदान में हैं।

कोषाध्यक्ष पद के लिए बसंत शर्मा, प्रमोद शेंडे और रवि सिंह ठाकुर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान समाप्त होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है। अब सभी की निगाहें मतगणना और परिणाम घोषणा पर टिकी हुई हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page