
राजनांदगांव 28 जनवरी। ग्रीष्म ऋतु के पूर्व निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। कुछ टंकियो की सफाई शेष है जिसमें से कंचनबाग टंकी (क्षमता 13.50 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण कंचनबाग उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से कल दिनांक 29 जनवरी 2026 दिन गुरूवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 30 जनवरी शुक्रवार से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।

पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है, ताकि नागरिको को ग्रीष्म ऋतु में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसी कडी में कल दिनांक 29 जनवरी गुरूवार को कंचनबाग टंकी (क्षमता 13.50 लाख लीटर) की सफाई की जानी है। टंकी सफाई करने के कारण कंचनबाग टंकी सप्लाई क्षेत्र कंचनबाग, शिवनाथ कालोनी, केशन नगर, जनता कालोनी,राजीव नगर ब्रम्हदेव चैक, बैगापारा, अटल आवास, शंति विजय कालोनी, राहुल नगर लखोली क्षेत्र में कल 29 जनवरी गुरूवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 30 जनवरी शुक्रवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।









































