back to top

राजनांदगांव: नशामुक्ति के संकल्प के साथ हुआ शिविर का समापन…

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण मापन व चिन्हांकन शिविरों का आयोजन जिले के समस्त विकासखण्डों में किया गया। इस विशाल शिविर का आयोजन जनपद पंचायत राजनांदगांव व नगर निगम राजनांदगांव के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगर के गांधी सभा गृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव शामिल हुए।

Advertisements

अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं से जनसामान्य हो मिल रहे लाभ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह आंकलन शिविर वृद्ध वरिष्ठ नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित सभी नागरिकों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।


उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवारने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत और नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलिम्को के टेक्नीकल टीम द्वारा पात्र वरिष्ठ नागरिकों को उनके आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण, सपोर्टिंग इक्यूपमेंट प्रदान किया जाएगा।

जिसमें व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, वाकर, फोलिडंग बैसाखी, टेट्रापेड, वाकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट, फुट केयर किट, पोलीमरजेल, वनी फेश, स्टूल विथ कमोड सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री पारस वर्मा, श्री शिव वर्मा, श्री शैकी बग्गा, श्री अरविंद वैद, श्री हर्षदेव चौधरी, श्री रवि सिन्हा, श्री पप्पू चंद्राकर, श्री रोहित चंद्राकर, सरपंच श्रीमती निलिमा साहू, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, समाज कल्याण विभाग के श्री बाल कृष्ण बघेल, श्री नानक दिवाकर, एलिम्को के तकनीकी टीम के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page