राजनांदगांव : कंपनी के सुपरवाईजर ही निकला चोर अपने साथियों के साथ दिया घटना को अंजाम…

राजनांदगांव। रिलायंस जिओ मार्ट डिलीवरी सेन्टर तुलसी टॉवर में बुधवार 26 अक्टूबर को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी 24 घंटे के भीतर ही पुलिस द्वारा दबोच लिये गये हैं। आरोपियों ने सेंटर का ताला तोड़कर नगद रकम सवा पांच लाख के साथ ही चार पेटी बंसल कंपनी का तेल गायब कर दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कंपनी का सुपरवाइजर ही निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाकर उसे अंजाम दिया पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन लाख 82 हजार रुपए तथा डीवीआर एवं तीन मोबाइल जप्त किए कर लिए हैं।

Advertisements

26 अक्टूबर को प्रार्थी राहुल कुमार सोनी पिता राजेन्द्र कुमार सोनी निवासी कोहका साकेत कालोनी भिलाई एरिया मैनेजर रिलायंस जियो मार्ट डिलीवरी सेन्टर तुलसी टॉवर राजनांदगांव ने कोतवाली थाना में सूचना दिया कि उनके संस्थान रिलायंस जियो मार्ट डिलीवरी सेन्टर राजनांदगांव एफ०सी०आई० गोदाम के पास ताला तोड़कर नगद रकम 5,25,930 /- रू० तथा 04 पेटी बंसल कंपनी का तेल को अज्ञात चोरों द्वारा गायब कर दिया गया है।

साथ ही वहां रखे कम्प्युटर के सीपीयू को तोड़ा गया है और सीसीटीव्ही कैमरा के डीव्हीआर को चोरी कर ले गये हैं। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 457,380 भादंवि अज्ञात आरोपी के खिलाफ कायम कर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नरेश पटेल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी। कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम तत्काल घटना स्थल पहुंचकर मौके का जायजा लिया व शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में लगे सीसीटीव्ही. कैमरा फुटेज खंगाला एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की गहनता से पतातलाश की गई ।

घटना स्थल पर ताला नहीं मिला एवं आलमारी में खरोच का निशान पाया गया। विवेचना के दौरान रिलायंस जियो मार्ट डिलीवरी सेन्टर में कार्यरत कर्मचारियों का ब्यौरा लिया गया और पूछताछ पर संदेह के आधार पर पूर्व इतिहास वृत खोजा गया। पता चला कि रोनित कुमार देवांगन जो वर्तमान में इसी संस्थान में सुपरवाईजर का कार्य कर रहा है, अन्य प्रकरण में जेल जा चुका है। सुपरवाईजर रोनित देवांगन, लोडर प्रवीण साहू नकुल सोनकर, विरेन्द्र राय के द्वारा आफिस खोला गया था। सुबह केश पीकप वाले नहीं आये तो सुधीर सोनी मैनेजर सीएमएस एजेन्ट धरम साहू को काल किया गया। उनके द्वारा बोलने पर की वह आज नहीं आ सकता तब सुपरवाईजर रोनित देवांगन ने आलमारी में रखे कैश को चेक किया और आफिस बंद कर सुबह करीब 09.30 बजे घर जाना बताया। दूसरे दिन करीबन 09.00 बजे मैनेजर सुधीर

सोनी द्वारा बताया गया ऑफिस में चोरी हो गया है ताला नहीं लगा है जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा रोनित देवांगन की पतातला‍ प्रारंभ की गई मुखबिर की सूचना पर रोनित कुमार देवागंन पिता रामनाथ देवागंन (24) निवासी ग्राम मोहारा थाना बंसतपुर एवं उसके दो और साथियों मनेसिंह उर्फ मनीसिंह कुरेटी पिता अंकाल सिंह (25) ग्राम ईहोड़ा थान अम्बागढ़ चौकी को घेराबंदी कर ग्राम ईहोड थाना अम्बागढ़ चौकी में पकड़ा गया। पूछताछ पर रोनित कुमार देवांगन द्वार बताया गया कि. उसके चौथे साथी संतराम कुरेटी के साथ वह एक वर्ष

पूर्व जेल में रिलायंस जियो मार्ट डिलीवरी सेन्टर तुलसी टॉवर राजनांदगांव में दौरान इतनी बड़ी रकम रखी देख संतराम कुरेटी के साथ चोरी का प्लान तैयार किया गया। संतराम कुरेटी द्वारा अपने अन्य दो साथी मनेसिंह व परमेश्वर सलाम तीनों मोटर सायकल में जियो मार्ट आये, जहां रोनित कुमार देवांगन के पास दुकान एवं आलमारी की चाबी मौजूद थी जिससे दुकान एवं आलमारी का ताल खोलकर रूपये निकाल लिये। साथ ही वहा रखे 04 पेटी बंसल कंपनी के तेल को भी अपने साथ ले गये। जाते-जाते चोरी जैसी घटना दिखाने के लिये और साक्ष्य छुपाने के लिये सीपीयु0 एवं लगे सीसीटीव्ही कैमरों को भी तोड़ दिया और डीवीआर अपने साथ ले गये। आरोपी संतराम कुरेटी वर्तमान में फरार है जिसकी तलाश जारी है।