राजनांदगांव : कबड्डी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जागृति चुन्नी यदु ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

राजनांदगांव। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में युवा पलटन के युवाओं द्वारा रात्रिकालीन दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु जी।

आयोजक समिति द्वारा अतिथियों का पुष् माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और मुख्य अतिथि श्रीमती जागृति यदु ने संबोधित करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन से गांव में छिपी हुई प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है और खेल के के माध्यम से आज शहर के साथ-साथ गांव के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर के खेल खेल रहे हैं

उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाई और सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।साथ ही जनपद पंचायत डोंगरगांव के उपाध्यक्ष मनीष साहू , मंडल भाजपा अध्यक्ष भुवन साहू , पूर्व मंडल अध्यक्ष टामेश साहू , दिनेश साहू महामंत्री भाजपा मंडल अर्जुनी, श्रीमती ललिता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अर्जुनी, विजय जैन भाजपा नेता अर्जुनी सहित समस्त ग्रामवासी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।