राजनांदगांव : कमला काॅलेज ऑडिटोरियम में आदिवासी लोक कला महोत्सव का किया गया आयोजन…

छात्रावासी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

राजनांदगांव, 12 दिसम्बर 2022
शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव में रविवार 11 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति पर आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व छात्रावासी छात्र एवं जनसम्पर्क अधिकारी जिला बालोद चन्द्रेश ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की अधीक्षिका कमला बागरे ने की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अधीक्षक करवड़े, प्रशांत सुखदेवे, श्री प्रजापति, पूरेन्द्र महिलांगे, मोनिका घावड़े, जयश्री कुंजाम सहित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के उपाध्यक्ष श्री बिट्टू कोमरे, कन्या आदिवासी छात्रावास की अध्यक्ष कु. टूमेश्वरी कोमरे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों को अभिभूत कर दिया।