back to top

राजनांदगांव: किराना दुकान के पास चल रहा था सट्टा, पुलिस ने मारा छापा…

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना लालबाग पुलिस ने ग्राम सोनेसरार में घेराबंदी कर कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान अरुण कुमार साहू (40 वर्ष), निवासी ग्राम सोनेसरार को सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी, पेन एवं नगद 1895 रुपये, कुल 6895 रुपये का सामान जब्त किया।


आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 118/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में सउनि शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक राकेश धुर्वे एवं आरक्षक मुकेश सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page