back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री के माँ बम्लेश्वरी दर्शन हेतु आगमन के दृष्टिगत हेलीपेड एवं मंदिर परिसर का किया निरीक्षण…

कलेक्टर ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण ने नवरात्र में माता बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के माँ बम्लेश्वरी दर्शन हेतु आगमन के दृष्टिगत हेलीपेड एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दर्शनार्थियों के सुरक्षित दर्शन हेतु कोविड-19 सुरक्षा उपायों को पालन करवाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अरूण वर्मा, एसडीओपी श्री कृष्ण कुमार पटेल, तहसीलदार, सीएमओ एवं जनपद सीईओ उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page