राजनांदगांव 15 अगस्त 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम मुकेश रावटे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।










































