back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा…

राजनांदगांव 15 अगस्त 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर आज कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर सिन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें यह स्वाधीनता देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के असीम त्याग एवं बलिदान से मिली है और हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page