राजनांदगांव : कलेक्टर ने छुईखदान मुख्यालय से उदयपुर बुंदेली रोड तथा दनिया से कालेगोंदी तक निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण…

– 81 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से बनाई जा रही सड़क
– गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
-13 गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा

राजनांदगांव 19 मार्च 2021। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने विकासखंड मुख्यालय छुईखदान से उदयपुर बुंदेली रोड तथा दनिया से कालेगोंदी तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। छुईखदान से उदयपुर बंदेली के सड़क का निर्माण एडीबी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया जा रहा है।

Advertisements

इसके लिए 74 करोड़ 99 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। छुईखदान से उदयपुर बुंदेली के बीच 26.964 किलोमीटर लंबी तथा 7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क बनने से 13 गांव के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इसके अंतर्गत गोपालपुर, सीलपट्टी, पद्मावतीपुर, खपरीदरबार, उदयपुर, सीताडबरी, मैहर, बुंदेली, तेंदुभांठा, उड़ान, दनिया सहित अन्य गांव शामिल है। वही ग्राम दनिया से कालेगोंदी सड़क का निर्माण 6 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसकी लम्बाई 8.6 किलोमीटर है। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित समय में पूरा किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम छुईखदान श्री लवकेश धु्रव, पीडब्ल्यूडी एसडीओ छुईखदान श्री एसजी चौहान, सीईओ जनपद छुईखदान श्री प्रकाशचंद्र तारम, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता, बीईओ श्री एचडी कोसरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।