back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम जोगी दल्ली में लिया जायजा…

राजनांदगांव 19 मार्च 2021। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम जोगी दल्ली में वीरांगना अवन्ती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने ग्राम जोगी दल्ली पहुंचे।

Advertisements

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बैरिकैटिंग, बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। धूल से बचाव के लिए हेलीपेड तथा धूल वाले रास्तों में पानी का छिड़काव करने कहा।

उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आस-पास के घरों में पुलिस जवान के बल तैनात करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री डीके नेताम सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page