राजनांदगांव : कल अद्र्ध दिवस अवकाश घोषित…

राजनांदगांव 06 फरवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह पर राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी शासकीय-अद्र्धशासकीय कार्यालयों, 

शैक्षणिक संस्थाओं के लिए 7 फरवरी 2024 को अपरान्ह 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक अद्र्धदिवस अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश बैंकों एवं कोषालयों के लिए लागू नहीं है।