राजनांदगांव : कांग्रेस सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है -शिव वर्मा…

राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर् मोर्चा के जिलाध्यक्ष पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ते अपराध को रोक पाने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।राजधानी में खुलेआम महिलाओं पर अत्याचार मारपीट हत्या बलात्कार आम बात हो गए हैं आखिर प्रदेश की सरकार चुप क्यों हैं।

विगत दिनों दिनदहाड़े खुलेआम रायपुर शहर में नाबालिग बालिकाओं को चाकू से वार करते हुए बाल पकड़कर गुढ़ियारी क्षेत्र में घुमाया गया उस समय पुलिस प्रशासन कहां गए थे। क्या किसी भी महिलाओं को या बालिकाओं को जीवन जीने का अधिकार नहीं है। बालिका किसी की बेटी किसी के बहन है। ऐसे कृत्य करने वाले अपराधियों को संरक्षण देना समाज के लिए नासूर है।

छत्तीसगढ़ के सरकार बढ़ते अपराध को रोक पाने में असफल साबित हो रहे हैं।वर्मा ने कहा कि राजधानी में नाबालिग बालिका को चाकू से वार करते हुए बाल पकड़कर गुढ़ियारी क्षेत्र में घुमाया गया पुलिस प्रशासन के लचर कानून व्यवस्था एवं कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट व्यवस्था व निरंकुश प्रशासन के चलते पूरे प्रदेश अशांत हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार में प्रदेश के हर नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।