राजनांदगांव : कार्यपालन अभियंता व्ही.आर.के. मुर्ति के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन…

राजनांदगांव 31 मई 2021 – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता श्री व्ही.आर.के. मुर्ति के सेवानिवृत्ति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकाॅल को दृश्टिगत रखते हुए सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। मुर्ति ने मध्यप्रदेष विद्युत मंडल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं सीएसपीडीसीएल में 42 वर्शो तक अपनी सेवाएं दी। उन्हें राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टी. के. मेश्राम द्वारा स्मृति चिन्ह, उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता टी. के. मेश्राम ने कहा कि विद्युत कंपनी के सेवाकाल में सेवानिवृत्त होना एक स्वभाविक प्रक्रिया है। कंपनी के सेवाकाल में मुर्ति समय के पांबद, कर्तव्यनिश्ठा व उकृश्ठ कार्यषैली के अधिकारी रहे और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखुबी से किया। उनके ही कार्यकाल में प्रदेष स्तर पर राजनांदगांव संभाग को बेहत्तर राजस्व प्रबंधन में प्रथम पुरस्कार का सम्मान मिला। इस विदाई समारोह में व्ही.आर.के. मुर्ति ने अपने सेवाकाल का विवरण देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने कार्यपालन अभियंता व्ही.आर.के. मुर्ति के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एस.के. खरे, रंजीत घोश कार्यपालन अभियंता एस. गुर्जर, सुश्री गीता ठाकुर, स्टाॅफ अफसर के.के. देवांगन, प्रषासनिक अधिकारी नीरज देवांगन, सहायक विधि अधिकारी पूजा ग्वालवंषी, निज सहायक एस.के. बक्षी, एन.के. षुक्ला, एस.के. मरठा, सरस्वती अय्य्ार, अनिल मिंज, प्रकाष सोनटापर एवं डी. दिलेष्वर राव उपस्थित हुए।