back to top

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी: अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरियों का हुआ खुलासा, आधा दर्जन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल…

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी- पिछले एक पखवाड़े से भी अधिक समय से अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक को चुका था।

Advertisements

चोरों के पास से छछानपहरी के शासकीय विद्यालय से (1) पंखा (सिलिंग फेन)-09 (उषा कंपनी), (2) एक्जास्ट फैन 07 (3) लैपटाप-04 HP बैंग सहित (4) प्रोजेक्टर 02 (5) डी. लिंक 02 (6) TFT 195 for server-01 HP (7) स्कूल सर्वर -01 HP (8) एक्सेस पाइंट (D) Link)-01 किमती सगभग 185,000/- का मशरुका का सामान जप्त किया ।

ग्राम हाथीकन्हार के प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र से 1) सिलिंग पंखा 4 नग किमत 13,000 रूपये, 2) कुलर 1 नग किमत 2000 रूपये, 3) कपड़ा परदा 2 नग किमत 500 रूपये, 4) गद्दा लगा हुआ पलंग 1 नग किमत 1500 रूपये, कुल योग 7000 रूपये का सामान पुलिस ने जप्त किया ।

कोटरा के ग्राम पंचायत भवन से 01 गैस सिलेंडर (भारत गैस कम्पनी का पंचायत भवन सिलिंग पंखा, 10 नग एंगत तथा गोबर तौलने वाला इलेक्ट्रानिक तराजू कुल किमती 14800 रूपये तथा गौतीटोला के स्कूल से मा०शा0 में 07 नग पंखा, विज्ञान कीट स्टील धाली 05 नग गिलास 05 नग तथा घड़ी कुल जुमला किमती 6,000(छ: हजार रूपये) रात्रि में ताला तोड़कर चोरी कर लिया था।

चोरी की इन सिलसिलेवार वारदातों से क्षेत्र में दहशत और आतंक का माहौल हो गया था। शासकीय सम्पत्ति की सुरक्षा के प्रति लोगों में भय व्याप्त था। चोरी के इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डी० श्रवण अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में तथा एस०डी०ओ०पी० अंबागढ़ चौकी घनश्याम कामड़े के निर्देशन में थाना में एक विशेष टीम इन वारदातों पर विराम लगाने और चोरों को पकड़ने बनाई गई।

घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया था। आसपास के लोगों से पूछताछ के लिए गांव गये। मुखबीर घटना स्थल व आसपास के मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि कुछ लोग लैपटाप व अन्य समान सस्ते में बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहे है।

पुलिस ने इस सूचना पर प्रॉक्सी ग्राहक भेजकर मशरूका देख और चोरी वाला मशरूका होना तस्दीक किया। तत्काल पुलिस पार्टी रेड कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू की तब आरोपी ने ग्राम छछानपहरी में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस को मशरूका जप्त होने की संदेह पर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर र भी 03 जगहों पर चोरी करना आरोपियों द्वारा कबूल किया गया। तथा बारी-बारी सभी अपराधों में चोरी गये जुमला 2,70,000 रूपये का मशरूका चोरों से विधिवत जप्त किया गया।

और प्रत्येक प्रकरण में गिरफ्तारी, अपराध सबूत होने पर थाना अंबागढ़ चौकी द्वारा की गई। चोरी की इन वारदातों को खिलेश्वर निर्मलकर पिता बसंत निर्मलकर उम्र 26 साल निवासी गोर्राटोला, नीरज निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 19 साल निवासी आमापारा वार्ड अंबागढ़ चौकी, विवेक निषाद उर्फ गोलू पिता हेमचंद निषाद उम्र 19 निवासी सिरमुदा थाना अंबागढ़ चौकी अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ अंजाम दिये थे।

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल भी जप्त की गई है। प्रकरण में अंबागढ़ चौकी के थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर के नेतृत्व में टीम में सउनि श्याम ठावरे, सउनि० जी०एस० किरंगे प्रधान आरक्षक 1701 उमेश यादव, प्रधान आरक्षक 350 जनक लाल उमरिया, आरक्षक 1352 मुकेश ठाकुर आरक्षक 1678 सुनील सिंह, आरक्षक 1674 विजय कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page