राजनांदगांव: काला शीशा लगाने वालों पर पुलिस का शिकंजा 46 वाहनों पर कार्रवाई…

राजनांदगांव, । कार के शीशा में काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वाले एक चालक पर आज कार्रवाई कर पुलिस ने 2000 रूपये जुर्माना वसूला। जनवरी माह से लेकर अब तक पुलिस ने कुल 46 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 92 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूले हैं।

आज पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में कार क्रमांक एमएच 32 सी0736 पर काला शीशा (ब्लैक फिल्म) लगाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 2,000/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वर्ष 2025 में अब तक यातायात पुलिस द्वारा कुल 46 चारपहिया वाहनों (कार) पर काला शीशा लगाए जाने के मामलों में कार्यवाही कर 92,000/- रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सभी चारपहिया वाहन चालकों से पुलिस ने अपील की है कि वे अपने वाहनों में काला शीशा/ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें।

काला शीशा लगाए जाने की स्थिति में मोटरयान अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी। यातायात नियमों का पालन करें, असुविधा से बचें एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।