
उसके दोस्तों ने घरवालों को दी जानकारी
राजनांदगांव: शहर के सिविल लाइन पानी टंकी के पास कुएं में 5 साल का बच्चा गिर गया जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजनों और लोगों की भीड़ जुट गई बाद में मौके पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
लेबर कॉलोनी निवासी 5 साल का अनुज अग्निहोत्री रविवार को अपने दोस्तों के साथ सिविल लाइन पानी टंकी के पास खेल रहा था खेलते खेलते हो वहां स्थित कुएं में गिर गया उसके दोस्तों ने अनुज के गिरने की जानकारी उसके परिजनों को दी परिजन कुएं के पास पहुंचे वहीं लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई मौके पर पुलिस टीम के साथ सीएसपी अमित पटले और एसडीएम अरुण वर्मा भी पहुंचे।

पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को कुएं में उतारा सिविल लाइन एरिया के पार्षद पारस वर्मा ने कुएं से पानी निकालने के लिए पंप भी मंगवाया। जिसके बाद बच्चे को निकाला जा सका बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चा राजनांदगांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा पहली का छात्र था अनुज के पिता राजू अग्निहोत्री और मां प्रिया अग्निहोत्री के दो बेटों में वह छोटा बेटा था लोगों ने बताया कि कुएं में जाली लगी हुई थी लेकिन उसके बीच के गैप में छोटा बच्चा होने के कारण अनुज गिर गया और उसकी मौत हो गई । बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।









































