राजनांदगांव 15 नवम्बर 2021। संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री रविन्द्र चौबे 17 नवम्बर 2021 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। कृषि मंत्री चौबे सुबह 10.30 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम मोंगरा पहुंचेगें।
चौबे ग्राम मोंगरा में मोंगरा बैराज का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। कृषि मंत्री दोपहर 1.30 बजे ग्राम मोंगरा से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमर्दा पहुंचेगें। कृषि मंत्री चौबे ग्राम कुमर्दा में कृषक सम्मान समारोह तथा दीपावली समारोह में सम्मिलित होकर शाम 5 बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।










































