राजनांदगांव : कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी संपन्न…

राजनांदगांव 28 फरवरी 2024। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में भारतीय मृदा विज्ञान संस्था, भोपाल, टीएसपी एक्रीप मुलार्प रायपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र सुरगी में कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति के उपयोजना अंतर्गत आदिवासी कृषकों को अनाज वाली फसलों के बाद दलहनी फसलों को लगाने एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री संतोष पाण्डे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री बिशेषर दास साहू एवं श्री हिरेन्द्र साहू, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर इलनचेलियन, वैज्ञानिक डॉ. प्रभात त्रिपाठी, डॉ. निशा साहू, डॉ. एम वसंदा कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नारायण लाल, वैज्ञानिक भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल डॉ. दिनेश यादव, उन्नतशील कृषक श्री लक्ष्मण कोलीयारे, श्री चिंताराम नायक, श्री घनश्याम टेकाम,

श्री योगेन्द्र एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्रीमती गुंजन झा, श्रीमती अंजली घृतलहरे, श्री अतुल डांगे, श्री मनीष सिंह, श्रीमती सुरभि जैन, डॉ. योगेन्द्र श्रीवास, श्री आशीष गौरव शुक्ला, श्री जितेन्द्र मेश्राम एवं अन्य कर्मचारी सहित राजनांदगांव जिले के विभिन्न विकासखण्ड के प्रगतिशील किसान एवं महिला कृषकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।