राजनांदगांव : केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री ने राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की…

केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में वर्षा जल संरक्षण के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रमुख जिलों के प्रस्तुतिकरण का किया अवलोकन
– केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री ने राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की
– कलेक्टर ने राजनांदगांव जिले का प्रस्तुतिकरण देते हुए जल संचय से जनभागीदारी के संबंध में दी जानकारी
राजनांदगांव 03 जून 2025। केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री भारत सरकार श्री सीआर पाटिल आज नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में वर्षा जल संरक्षण के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रमुख जिलों के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।

Advertisements

इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव जिले का प्रस्तुतिकरण देते हुए बताया कि जल संचय से जनभागीदारी अंतर्गत वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक जल संरक्षण के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने जल संरक्षण के लिए तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी। जिले में जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे जलीय संरचना के संबंध में बताया। केन्द्रीय भू-जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने राजनांदगांव जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों एवं कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जिले में जल संरक्षण की दिशा में जज्बे के साथ कार्य किया जा रहा है। वहीं महिलाओं में जल संरक्षण के लिए जागरूकता है और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप जल संरक्षण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देश भर में वर्षा जल संरक्षण के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिन्हांकित 10 प्रमुख जिलों से जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। राजनांदगांव जिले को जल संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चिन्हांकित किया गया है।