राजनांदगांव: कोटराभाटा में संवाद चलित थाना व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

राजनांदगांव | राजनांदगांव पुलिस द्वारा ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम कोटराभाटा में संवाद चलित थाना एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

Advertisements


दिनांक 02 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी सुरगी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, सोने-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी, कंबल बेचने वाले ठगों से सतर्क रहने, महिला संबंधित अपराधों एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस स्टाफ द्वारा स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट, डायरी एवं कैलेंडर का वितरण किया गया।


इस अवसर पर पुलिस चौकी सुरगी प्रभारी निरीक्षक श्री ढाल सिंह साहू, पुलिस स्टाफ, ग्राम पंचायत कोटराभाटा के सरपंच श्री डॉन साहू, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तथा रक्तदान शिविर के आयोजक बालाजी ब्लड बैंक, राजनांदगांव के श्री मदन साहू एवं उनकी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहना मिली।