
राजनांदगांव कोरोना के बढ़ते खतरे के बावजूद लोग मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं.
वहीं स्थानीय बैंक में लगातार भीड़ बढ़ रही है और लोगों द्वारा कोविड-19 नियमो का पालन नहीं किया जा रहा है. वही मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक निजी बैंक से 2 संक्रमितो की पहचान हुई है.
इसी तरह शहर के सहकारी बैंक में भी धान विक्रय की राशि लेने के लिए किसानों का हुजूम उमड़ रहा है जहां कोरोना नियमों की अनदेखी की जा रही है.









































