back to top

राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष, सांसद एवं महापौर ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई…

राजनांदगांव 7 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डे एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर एवं जिले की समस्त महिलाआंे को महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


अपने बधाई संदेश में उन्हांेने कहा कि नारी अब अबला न होकर सबला हो गई है। नारी अपने खुद के अस्तित्व को पहचानते हुये चाॅद तारे व मंगल ग्रह को छु रही है। नारी प्रेम ममता व स्नेहिलता से सब को अपना बना लेती है। इससे यह संसार सुदर लगने लगा है। उन्होने कहा कि इस धरती को स्वर्ग से सुंदर बनाने का जिम्मा महिलाओं का है। आज का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओ की शक्ति में इजाफा करने वाला, सम्बल प्रदान करने वाला और सम्मान देने वाला है।

जिसे समस्त महिलाओं ने अपने हक हुनर और नारीत्व गरिमा के बल पर हासिल किया है। जो सबके लिये खुशिया लेकर आया है। डाॅ. रमन सिंह, संतोष पाण्डे एवं मधुसूदन यादव ने पुनः समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईया एवं कोटिशः शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page