back to top

राजनांदगांव: कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए जिले में वैक्सीनेशन कार्य सतत जारी…

– अब तक 29 लाख 26 हजार 816 नागरिकों को लगाया गया वैक्सीन

Advertisements

– कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार की जा रही निगरानी

– संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई टेस्टिंग

राजनांदगांव 24 अप्रैल 2023। शासन के निर्देशानुसार जिले में कोविड-19 संक्रमण से नागरिकों की सुरक्षा के लिए 16 जनवरी 2021 से वैक्सीन की आपूर्तिनुसार आयु वर्ग के लोगों को निरंतर 31 दिसम्बर 2022 तक वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिले में प्रथम डोज 13 लाख 77 हजार 453 एवं द्वितीय डोज 12 लाख 15 हजार 783 तथा प्रिकॉसन डोज 3 लाख 33 हजार 580 डोज अब तक कुल 29 लाख 26 हजार 816 खुराक नागरिकों को दिया गया है। शासन से जिले में टीकाकरण वैक्सीन की आपूर्ति से वैक्सीनेशन कार्य निरंतर जारी है।।

शासन द्वारा वैक्सीन की आपूर्ति 22 दिसम्बर 2022 तक की गई एवं उपलब्धतानुसार हितग्राहियों को निरंतर जागरूक कर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर अपनाने जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हंै तथा सुरक्षा के दृष्टिगत निरंतर निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध संसाधनों का समुचित प्रबंधन कर मानव संसाधन का प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्य किया जा रहा है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में 27 दिसम्बर 2022 को मॉक ड्रिल का कार्य किया गया। जिले के बार्डर तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में टेस्टिंग कार्य तथा जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page