राजनांदगांव : क्षेत्र के सतत् विकास के लिए वचनबद्ध -पुष्पा गौकरण वर्मा…

जनसंपर्क के दौरान मिल रहा ग्रामीणों का अपार स्नेह*
राजनांदगांव । जिला पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र क्र. 8 के कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा गौकरण वर्मा ने सोमवार को क्षेत्र में सघन जनसंपर्क करते हुए ग्राम बेलगांव क्षेत्र के दर्जनों गांवों में चुनावी सभाएं ली। पैदल चलकर ग्रामवासियों से प्रत्यक्ष मुलाकात किया। इस अवसर पर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उत्साह के साथ फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। सभा के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं बताई, जिसे पूरा कराने का उन्होंने वचन दिया।

पुष्पा गौकरण वर्मा ने ग्रामवासियों से कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित निदान करने वाले योग्य, मिलनसार प्रत्याशी को आशीर्वाद दें। कुछ लोग ऐसे है जो चुनाव में प्रलोभन देकर मैदान में है जो सिर्फ घोषणाबाज होते हैं। विकास कार्यों के समय पीछे हट जाते हैं। ऐसे लोगों से बचना होगा। पुष्पा वर्मा ने कहा कि वे पिछले कार्यकाल से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर क्षेत्र की सतत सेवा कर रही है। अंचल में करोड़ों का विकास कार्य हुआ है।

सदस्य रहकर जिले को करोड़ों की सौगात दिलवाई है। वे हमेशा ग्रामीणों के सुख दुख में साथ रही है। विदित हो कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। सभी एक स्वर में योग्य प्रत्याशी को चुनने का नारे लगा रहे हैं।