back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं आयुक्त ने अपने शासकीय आवास का जलकर व समेकित कर का किया भुगतान…

महापौर ने किया सम्पत्तिकर, जलकर व समेकित कर का भुगतान

Advertisements

करदाताओं से अपने करों का भुगतान करने किये अपील

कलेक्टर ने शासकीय विभागो से कहा, जल कर व समेकित कर का भुगतान कर वित्तीय भार से बचे

निगम में अवकाश के दिनों में भी राजस्व वसूली

राजनांदगांव 27 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारंभ में ही अपने आवास के सम्पत्तिकर, जलकर व समेकित कर का भुगतान कर दिया था वही वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश श्री जितेन्द्र यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने अपने शासकीय आवास के जलकर एवं समेकित कर का भुगतान किए। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के माह अंत मार्च में करदाताओं की सुविधा के लिए निगम सीमांतर्गत सम्पत्तिकर, समेकितकर,जलकर एवं दुकान किराया की वसूली को दृष्ष्टिगत रखते हुये निगम कार्यालय अवकाश के दिनों एवं शनिवार व रविवार को भी निगम कार्यालय के राजस्व विभाग मेें चालू रहेगा।


महापौर श्री यादव ने नागरिको से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सम्पत्तिकर, जलकर व समेकितकर का भुगतान वित्तीय वर्ष के प्रारंभ में ही कर दिया था, आप भी अपने बकाया कर सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के अलावा दुकान किराया का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बने। इसी प्रकार जिलाधीश श्री यादव एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि, मैने अपने शासकीय आवास के जलकर एवं समेकितकर का भुगतान किया है, आप भी अपने करो का भुगतान कर सहयोग करे। उन्होंने कहा कि आपके राजस्व करो के भुगतान की राशि से निगम कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाता है। उन्होंने शासकीय विभागों से भी अपने अपने विभाग के जलकर एवं समेकितकर का भुगतान कर वित्तीय भार कम करने की अपेक्षा किये।


निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में वसूली हेतु वार्ड प्रभारियों को सम्पत्तिकर, समेकितकर, जलकर एवं दुकान किराया शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली की जवाबदारी दी गयी है। उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार से बचें। उन्होंने कहा कि करदाता अपने करों का भुगतान अवकाश के दिनों एवं शनिवार व रविवार को भी निगम कार्यालय के राजस्व विभाग में कर सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page