राजनांदगांव: खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने पर की गई कार्रवाई…

राजनांदगांव 10 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत डोंगरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम खुज्जी, बघमार, साल्हे, लक्ष्मणभरदा, गनेरी-मनेरी, नादिया तथा छुरिया तहसील अंतर्गत नागरकोहरा, बरछाटोला, कल्लूटोला, मोतीपुर, बंशीबंजारी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनिज अमला द्वारा इन क्षेत्रों में खनिज रेत एवं मुरूम के अवैध परिवहन व उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

3323 जिसमें नागरकोहरा निवासी भारत साहू के स्वामित्व की जेसीबी-सीजी08 ए डब्ल्यू 3323 एवं हाईवा-सीजी 08 एएच 7389 तथा मुरूम-मिट्टी  को थाना चिचोला सुपुर्द किया गया। इसी तरह पाण्डुका निवासी तिरथदास साहू के स्वामित्व की ट्रैक्टर जॉन डियर-सोल्ड हरा रंग एवं रेत तथा लक्ष्मणभरदा निवासी भानूराम गोड़ के स्वामित्व की टैक्टर स्वराज-सोल्ड नीला रंग एवं रेत को थाना डोंगरगांव सुपुर्द किया गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।