राजनांदगांव : खैरागढ़ उपचुनाव में कुल कितने प्रतिशत हुआ मतदान? पढ़िए….

राजनांदगांव – खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने का समय समाप्त हो चुका है। कुल 211540 मतदाताओं में 106290 पुरुष मतदाता तथा 105250 महिला मतदाता शामिल थे। 3712 मतदाता ऐसे थे जिन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा है, पुरुष-78.92 ℅, महिला 77.74℅ इस प्रकार कुल का 77.88% मतदान हुआ है।

खैरागढ़ विधानसभा में 18 बूथ नगरी क्षेत्र और 227 बूथ ग्रामीण इलाकों में मौजूद थे। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 283 मतदान केंद्र और 8 सहायक मतदान केंद्र बनाया गया था। इसमें 53 अति संवेदनशील 11 संवेदनशील 86 राजनीतिक संवेदनशील एवं 5 सहायक मतदान केंद्र तथा 133 सामान्य मतदान केंद्र तथा 3 सहायक मतदान केंद्र बनाया गया था। खैरागढ़ उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे मैदानी इलाके से लेकर वनांचल तक बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था ।16 अप्रैल को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।