back to top

राजनांदगांव : शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया…

राजनांदगांव 12 अप्रैल 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ उप निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने निर्वाचन में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों, मतदान दलों के साथ-साथ सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे जवानों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

साथ ही विधानसभा खैरागढ़ के सभी नागरिकों व मतदाताओं के प्रति जिला प्रशासन व जिला निर्वाचन की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी ने लोकतंत्र की गरिमा को बनाये रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग किया और शांतिपूर्ण मतदान कार्य में अपना योगदान दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page