राजनांदगांव/गंडई: राज्यसभा में सांसदों के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में गंडई ब्लॉक महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया प्रधानमंत्री का पुतला दहन…

राजनांदगांव- राज्यसभा में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसदों के साथ हुवे अभद्रता पूर्वक व्यवहार के विरोध में गंडई ब्लाक महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस के नेतृत्व में गंडई के मुख्य चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फूलों देवी नेताम के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर महिला कांग्रेस ने गंडई के मुख्य चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान मौका में उपस्थित गंडई थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम पुतला में पानी डाल के कांग्रेसीयो के मंसूबे में पानी फेर दिए, मगर उसके बावजूद युवक कांग्रेस की टीम प्रधानमंत्री के पुतला को पकड़ कर नारे बाजी करती रही।

गंडई ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूखमणी देवांगन ने मीडिया से चर्चा करते हुवे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारो में हुवे अभद्र व्यवहार को लेकर कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। अगर जल्द केंद्र सरकार इस मामले पर कोई एक्शन नई लेते है तो प्रदेश में केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष साकेत दुबे, रूखमणी देवांगन, अंजलि नेताम, हेमलता ठाकुर सहित महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थी।