back to top

राजनांदगांव: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत जिले 9 लाख 63 हजार 426 लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड…

राजनांदगांव 23 अगस्त 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत राजनांदगांव में कुल 3 लाख 87 हजार 863 परिवारों के कुल 9 लाख 63 हजार 426 सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि जिले में 3 लाख 88 हजार 555 परिवार के कुल 18 लाख 82 हजार 988 सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जिनमें से 3 लाख 87 हजार 863 परिवारों के कुल 9 लाख 63 हजार 426 सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जो कि लक्ष्य का 51 प्रतिशत है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि आपके द्वार आयुष्मान अभियान 2.0 के तहत जिले के समस्त विकासखण्डों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित च्वॉईस सेंटरों में योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य नि:शुल्क 30 सितम्बर 2021 तक किया जा रहा है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को 5 लाख रूपए एवं शेष परिवार डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को 50 हजार रूपए तक का लाभ योजना के दिशा-निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा नि:शुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

गौरतलब है कि आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर आना आवश्यक है। परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। परिवार के समस्त सदस्यों के साथ अपने क्षेत्र के निजी च्वॉईस सेंटर में जाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनवायें। आयुष्मान भारत बनाने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से नि:शुल्क हैं।

च्वॉइस सेंटर में जाकर अपना एवं परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नंम्बर 104 या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या कार्यालय मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी राजनांदगांव में प्राप्त किया जा सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page