राजनांदगांव : गणतंत्र दिवस पर निगम में महापौर द्वारा ध्वजारोहण…

राजनांदगांव 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा प्रातः 7ः30 बजे नगर निगम टाऊन हाल में ध्वजारोहण किया जायेगा।

निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने निगम अध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,सभी पार्षदों, गणमान्य नागरिकों व पत्रकार बंधुओं से समारोह में उपस्थिति की अपील की है।