back to top

राजनांदगांव: ईदगाह में हुई विशेष नमाज, अमन शांति का दिया पैगाम…

शहर के मठपारा स्थित ईदगाह में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने यहां सामूहिक नमाज अदा करने पहुंचे और नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Advertisements


रमजान के 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद शुक्रवार की शाम ईद का चांद का दीदार होते ही शहर की मस्जिदों से ईदगाह में ईद के अवसर पर विशेष नमाज का ऐलान किया गया। जामा मस्जिद के पेशीईमाम कासिम रजा बरकाती ने ईद की विशेष नमाज पढ़ाई। ईदगाह में हुई विशेष नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन, शांति और भाईचारा कायम रहने के साथ ही देश की तरक्की, एकता और अखंडता के लिए दुआ मांगी। समाज के लोगों ने कहा कि ईद सब्र के साथ भाईचारा सिखाता है। वहीं यह दान का पर्व भी है ।

ईद के अवसर पर आयोजित सामुहिक नमाज के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह मैदान में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए शासन, जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन का आभार जाताया। जामा मस्जिद कमेटी के सदर हाजी रईस अहमद शकील ने कहा कि ईद रमजान का रोजे रखकर सब्र करने वालों पर इनाम है।


ईद के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई देने शहर के जनप्रतिनिधि भी ईदगाह मैदान पर पहुंचे। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ईद की बधाई दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page