
राजनांदगांव। नाबालिग के साथ प्रेम संबंध बनाकर उसके गर्भवती होने की आशंका पर दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया से अचानक गायब हुई नाबालिग का शव रेल्वे ट्रैक में मिलने के बाद पुलिस ने मौत के कारणों का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग गर्भवती मृतका देविका वर्मा का प्रेम संबंध मोहन वर्मा पिता स्व. विसराम वर्मा (27) निवासी ग्राम चिचोला थाना ठेलकाडीह से था।
पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी मोहन वर्मा ने सारी सच्चाई उगल दी। आरोपी ने बताया कि विगत एक वर्ष से उसका संबंध मृतका के साथ था। इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाऔर मृतका देविका वर्मा गर्भवती हो गयी। जब आरोपी मोहन वर्मा को इस बात की जानकारी हुई तब उसने देविका वर्मा को टेबलेट खिलाकर गर्भ गिराने का प्रयास भी किया। आरोपी की प्रेमिकाउस पर लगातार शादी का दबाव डाल रही थी।
ईसी दबाव को हमेशा के लिए खत्म करने की नियत से आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी। – नाबालिग प्रेमिका को मिलने के लिए राजी कर आरोपी ने हरीश वर्मा एवं एक नाबालिग की मदद से उसे बाइक से डोंगरगढ़ बुलवाया। डोंगरगढ़ से 28 मार्च की रात 12 बजे वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर देविका एवं आरोपी तथा उसके दोस्त बिलासपुर के लिए रवाना हुए।
समझाने के प्रयास में सफलता न मिलने पर मौका देखकर देपिका को तेज रफ्तार वेन गंगा एक्सप्रेस से बाहर फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन वर्मा पिता स्व. बिसराम वर्मा (27) निवासी चिचोला, हरीश वर्मा पिता स्व. रवि वर्मा (31) निवासी ग्राम अछोली थाना डोंगरगढ़ एवं नाबालिग को पुलिस ने तेल भेज दिया।










































