राजनांदगांव : गांव के सर्वांगीण विकास के लिए परस राम साहू ने भरा सरपंच के लिए नामांकन फार्म…


राजनांदगांव। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपेडीह से सरपंच प्रत्याशी के रूप में परस राम साहू ने अपना नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन भरने जाने के लिए ग्रामीणों में हर्ष उत्साह और उमंग था, जिसके चलते नामांकन दाखिल करने के लिए ग्रामीण भी काफी मात्रा में उपस्थित थे।

सरपंच प्रत्याशी दमदार है जिससे इन पर लोगों का भरोसा ज्यादा हो रहा है। और इस बार सेवा करने के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसके चलते इनकी पकड़ मजबूत एवं पक्की मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है इस बार इसकी जीत पक्की है।