राजनांदगांव : गारबेज क्लीनिक इंदिरा नगर सेंटर में लगी आग…

राजनांदगांव शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र में संचालित का गाबरेज क्लीनिक में अचानक आग लग गई। कचरा संग्रहण केंद्र से धुआं उठता देख आसपास के लोग सकते में आ गए, मौके पर पहुंचे तो कचरा संग्रहण केंद्र में आग की लपटें उठ रही थी। जिसकी जानकारी नगर निगम प्रशासन को दी गई और मौके पर एसडीएम सहित नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी भी पहुंचे। आगजनी को लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है ।

इंदिरा नगर स्थित कचरा संग्रहण केंद्र में भीषण लपटें उठ रही थी, फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाया गया, लेकिन इस आगजनी में सेंटर में रखा कबाड़ समान और कचरा जलकर राख हो गया। जिससे लाखों रुपए का नुकसान होने आशंका जताई जा रही है। बहरहाल कचरा संग्रहण केंद्र में लगी आग बुझा ली गई है और इस आगजनी के कारण की जांच की जा रही है।