back to top

राजनांदगांव : जिला युवक काग्रेस ने मास्क जागरुकता अभियान चलाया…

राजनांदगांव जिले मे बीते दो दिनो से तेज हुई कोरोना की रफ्तार बुधवार को भी देखने मिली है जिले भर मे बुधवार को 39 नए मरीज की पुष्टी हुई है इसमे मेडीकल कालेज अस्पताल के 07 जुनियर डाक्टर शामिल है ।बीते मंगलवार को यहां पर 14 जूनियर डाक्टर संक्रमित पाये गये थे ।बढते कोरोना के चलते जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर धारा 144लागू कर दी है और मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है ।राजनांदगांव जिले मे बढते कोरोना का प्रकोप और लापरवाह हो रहे लोगों को एक बार फिर से जागरुक करने के उद्देश्य से चेम्बर आफ कामर्स और जिला युवक काग्रेस ने मास्क जागरुकता अभियान चलाया और लोगो को मास्क वितरण किया और मास्क लगाने की आपील कीहै ।

Advertisements

चेम्बर आफ कामर्स और जिला युवक काग्रेस ने राजनांदगांव शहर के भीड भाड इलाके सहित शहर के चौक चौराहों और दुकानों मे पहुचकर मास्क वितरण किया इसी तरह बिना मास्क लगाए सड़क से गुजरने वालों को रोका गया। उन्हें मास्क लगाने का आग्रह किया गया। दुकानों में पहुचकर दुकानदारों और ग्राहकों को मास्क लगाकर ही घर से निकलने की नसीहत दी गई। दुकानदारों को दुकान में सैनिटाइजर रखने और आने वाले ग्राहकों को सैनिटाइजर देने का अनुरोध किया । चेम्बरर्स आफ कामर्स के जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को रोकने के लिए मास्क लगाना जरुरी है उन्होने सभी लोगो को मास्क लगाने की अपील की है ।

जिला युवक काग्रेस के कार्यकर्ता कोरोना से बचने लिखे संदेश की तख्ती हाथो मे लेकर मास्क जागरुकता अभियान चलाया है और लोगो को मास्क का वितरण किया है प्रदेश युवक काग्रेस के सचिव हिंमानी वासनिक का कहना है कि युवक काग्रेस कोरोना से बचने के लिए सात दिवसीय अभियान चला रही है इन सात दिनो मे विविध जागरुकता अभियान चलाया जायेगा ।

बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम ने भी आभियान चलाया है और बिना मास्क लगाकर घुमने वालो पर सख्ती बरती है और जुर्माना वसूला है ।जुर्माने का भय के कारण लोग सहमे हुए है और लोग परिचितों को काल कर मास्क जांच किए जाने की जानकारी भी दे रहे है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page