राजनांदगांव : ग्राम आमगांव में आत्मा योजना अंतर्गत खरीफ फसल संगोष्ठी संपन्न…

छत्तीसगढ़ रजत जयंती
राजनांदगांव 12 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसरपर छुरिया विकासखंड के ग्राम आमगांव में आत्मा योजना अंतर्गत खरीफ फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में किसानों को धान के बदले कम पानी की फसल वाले दलहन-तिलहन, मक्का, चना, मटर, तिवड़ा, गेहूं, उड़द, मूंग, रागी फसल उत्पादन करने प्रोत्साहित किया गया।

Advertisements

इस दौरान फसल चक्र परिवर्तन एवं जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। संगोष्ठी में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए किसानों को सम्मानित भी किया गया। संगोष्ठी में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा सिन्हा, कृषि स्थाई समिति के सभापति श्रीमती उत्तरा बाई निषाद, जनपद सदस्य श्री एकांत चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती भान भाई मंडावी, सदस्य श्रीमती सुनीता सेवता, श्रीमती रेखा मांडवी,

जनपद सदस्य श्री उभेराम मांडवी, समाज सेवी श्री अशोक सेन, ग्राम आमगांव के सरपंच श्री हीरालाल नेताम एवं उपसरपंच श्री तोरण साहू, पंचगण, ग्राम पटेल श्री चंद्रभान साहू, कृषि विभाग छुरिया से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जीपी सहादे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुदेश पटेल, श्री संतोष साहू, सुश्री मोनिका साहू , सुश्री मोनिका टीकरिहा, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्रीमती लीना कोठारी सहित कृषक, पशुपालक, कृषि सखी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।