राजनांदगांव- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं एस.डी.ओ.पी. मानपुर हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी उप निरी. हेमवंत चंद्राकर के नेतृत्व में दिनांक 29.09.2021 तथा 30.09.2021 के दरम्यानी रात ग्राम बोगरेपारा सिवनी निवासी जंगल सिह ध्रुर्वे पिता बुधराम धुर्वे उम्र 65 साल को धारदार हथियार चेहरे, सिर में प्राण घातक वार करने वाले 1 दानी राम कोमरा पिता स्व0 परसू राम कोमरा उम्र 32 साल 2. अनिल कोमरे पिता राजाराम कोमरे उम्र 23 साल दोनो साकिनान लोहत्तर थाना लोहत्तर जिला कांकेर में से आरोपी दानी राम कोमरा को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 30.09.2021 को प्रार्थी मेहर सिंह पिता बुधराम धुर्वे उम्र 45 साल साकिन बोगरेपारा सिवनी थाना खडगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 29.09.2021 तथा 30.09.2021 के दरम्यानी रात जंगल सिंह अपने कमरे मे अकेले सो रहा था। जिसे दानी राम कोमरा और अनिल कोमरा ने धारदार हथियार से चेहरे माथे मे बाये आंख में गंभीर वार कर चोट पहुंचाया था। जिसे सुबह परिवार वालों द्वारा देखने पर 112 को डायल कर मानपुर शासकीय अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुचते की फौत हो गया। रिपोर्ट पर धारा 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। आरोपी दानी राम कोमरा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार फरसा जप्त किया गया। आरोपी दानी राम को आज दिनांक 01.09. 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। अन्य एक आरोपी घटना के बाद से फरार है। जिसका सघनता से पता तलाश किया जा रहा है। आरोपी गिरफ्तारी में निरीक्षक लक्ष्मण केवट थाना प्रभारी मानपुर, उप निरीक्षक डी. टेकाम, प्र0आर0 388 चन्द्रभुवन मंडावी, आर. 913 हेंमत सूर्यवंशी, आर. 527 सुनील मरकाम की सराहनीय भुमिका रही।










































