back to top

राजनांदगांव : घरेलू फ्रीज में धमाका किसान की हुई मौत…

छुईखदान समीपस्थ ग्राम पंचायत भोरमपुर में उस समय अफरातफरी मच गई जब गंधव वालों को पता चला कि गांव के एक मकान में फ्रीज में धमाका हुआ है और मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है आनन फानन में घर के अन्य लोग एवं रिश्तेदार पडोसी आदि पीडीत को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र छुईखदान लेकर आए परन्तु मरीज की स्थिति एवं गंभीरता को देखते हुए मामला राजनांदगांव के लिए रिफर कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है अस्पताल पहुंचने से घायल की मृत्यु हो गई।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां विकासखंड मुख्यालय से गंडई मार्ग में मात्र 04 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम भोरमपुर निवासी श्रीराम वर्मा पिता मेहतर राम वर्मा 52 वर्ष आज सुबह साढ़े सात बजे जब अपने घरेलू उपयोग की फ्रिज से कुछ सामग्री निकालने के लिए फ्रिज का दरवाजा खोला तब फ्रिज में से जोरदार धमाका हुआ जिससे श्रीराम वर्मा के दोनों पैर लगभग मौके पर ही उखड़ गए तथा शरीर के अन्य अंगों को भी गंभीर चोटें आई, लोगों नें स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थय केंन्द्र लेकर आए परन्तु प्रारंभिक ईलाज के साथ ही मरीज को और अधिक उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया परन्तु पता चला है कि जिला मुख्यालय में पहुंचते ही घायल ने दम तोड़ दिया इस हृदय विदारक घटना में मृतक अपने पीछे एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां छोड़ गए है।

Advertisements

You cannot copy content of this page