
राजनांदगांव – बीते दिनों जिले के दौरे में रहे मुख्यमंत्री द्वारा घुमका को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की गई थी। जिसको लेकर अब कार्रवाई तेज कर दी गई है, लेकिन घुमका में शामिल किए जाने से नाराज दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों ने ज्ञापन सौंपकर नांदगांव तहसील में ही यथावत रखने की मांग की है।
इन ग्राम पंचायतों का कहना है कि घुमका तहसील में जोड़ने से उन्हें अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि नांदगांव तहसील से 8-10 किलोमीटर दायरे में बसे गांवों को भी घुमका तहसील में जोड़ा जा रहा है। जिससे उन्हें किसी भी काम के लिए अधिक दूरी तय करना मजबूरी हो जाएगा। दर्जनभर गांव ऐसा होना भी बताया गया, जहां आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
राजस्व कामों में होगी दिक्कतें ग्रामीणों ने बताया कि उनका राजनांदगांव आना-जाना लगा रहता है। और यहां पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय एक साथ है। जिससे काम आसानी से हो जाता है। घुमका तहसील में जोड़े जाने पर 30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। जिससे शारीरिक, आर्थिक और समय का नुकसान होगा।
राजनांदगांव के एसडीएम ने कहा की घुमका तहसील छेत्र के संबंध में राजपत्र प्रकाशित किया हुआ है ,जिसमे दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है । ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन द्वारा दावा आपत्ति किया गया है जल्द ही इसका जांच कर विधिवत निराकरण किया जाएगा।
नांदगांव तहसील में यथावत रखने के लिए 19 ग्राम पंचायत ने ज्ञापन सौंपा है। इनमें रेगाकटेरा, खपरीकला, सिमपुर, डोम्हाटोला, धीरामाटा, डुमरडीहकला, पदुमतरा, तिलई, काकेतरा, जोरातराई, मांटागाव, बोईरडीह, तुमडीलेवा, बघेरा खेरझिटी, जराही, खपरीखुर्द, बासुला, मुडीपार शामिल है।









































