
राजनांदगांव। पेण्ड्री स्थित अटल आवास में सुबह एक वृद्ध ने अपनी ही पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए फरसा से उसके पैर पर वार कर दिया इसके बाद उसने थाने में आकर अपना जुर्म स्वीकारते हुए आत्मसमर्पण कर दिया पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
घटना सुबह 8.30 की है। पेण्ड्री स्थित अटल आवास में रहने वाले रामचरण बांधे पिता स्व. भगवानी बांधे उम्र 61 साल को अपनी पत्नी यशोदा बाई (51साल) के चरित्र पर शक था। आज सुबह 8.30 बजे इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया और उसने फरसे से अपनी पत्नी के पैर पर वार कर दिया। महिला का पैर बुरी तरह कट गया है उसे उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल किया गया है इस घटना के बाद आरोपी राम चरण बांधे ने स्वयं लालबाग थाना पहुंचकर अपना जुर्म स्वीकारते हुए आत्मसमर्पण कर दिया । लालबाग पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 294, 323, 506 भादंवि एवं 25- 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे अपनी हिरासत में ले लिया है।









































