back to top

VISION TIMES : बोलेरो ने स्कूटर सवार को ठोका, मौत…

DEMO PHOTO

भिलाई । पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के तहत ड्रीम सिटी के पास एक बोलेरो चालक ने एक स्कूटर सवार को ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद वह फरार हो गया। घटना स्थल पर गंभीर रूप से घायल को पास के अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बोलेरो चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार विश्वबैंक कॉलोनी भिलाई तीन निवासी सागर भोई बीती रात अपनी स्कूटर से बाजार कुछ सामान लेने निकला था। रात करीब 8.30 बजे वह ड्रीम सिटी के पास पहुंचा था इस दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गया और स्कूटर सवार सागर भोई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अत्याधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रात को शव मरच्यूरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। वहीं स्कूटर को ठोकर मारने वाले बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page