
चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी को लालबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पिछे
आरोपी विजय जूलुस में धक्का मुक्की से आवेश में आकर मारे चाकू।
चाकू मारकर आरोपी हो गया था फरार।
राजनांदगांव – इस प्रकार है कि दिनांक 27.02.25 को प्रार्थी मनोज कुमार साहु पिता धनीदास साहु उम्र 38 साल साकिन कुतुलबोड भाठागांव थाना लालबाग थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया किया कि दिनांक 26.02.2025 को शाम लगभग 06 बजे ग्राम कुतुलबोड़ भांठागांव में सरपंच पद पर विजयी हुई प्रत्याशी के द्वारा विजय जुलुस निकाला गया था।
जिसमें गांव के लोग नाच गा रहे थे जुलुस में नाचने गाने के दौरान गांव के धर्मेश कुमार साहू के रोशन कुमार के बीच वाद विवाद और गाली गलौच हो गया, पुरानी रंजिश के चलते और इस घटना से आवेश में आकर रोशन ने अपने पास रखे धारदार चाकू से धर्मेश कुमार साहू के पेट पर वार किया जिससे धर्मेश वही गिर गया आरोपी चाकू से उस पर और वार करने वाला था तभी गांव के लोगों द्वारा बीच बचाव किये बीच बचाव नहीं करते तो रोशन, धर्मेश को जान से खतम कर देता। की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 84/2025 धारा 296,351(3),109(1) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामला गंभीर प्रकृति का होने से जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों को अवगत कराया गया एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्ग दर्शन व दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग प्रशिक्षु भा0पु0से0 ईशु अग्रवाल के नेतृत्व मे थाने से टीम गठित कर फरार आरोपी की पता तलाश कर हिरासत में लिया जाकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म श्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकु को समक्ष गवाहो के जप्त किया गया।
आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से आरोपी रोशन कुमार साहू पिता दिलीप कुमार साहु उम्र 24 वर्ष निवासी कुलतबोड भंठागांव थाना लालबाग जिला राजनांदगाव छ.ग. को दिनांक 27.02.25 के 17ः30 बजे गिरफतार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक हृदयशंकर पटेल, प्र0आर0 प्रभात तिवारी, आर0 कमल किशोर यादव, राजकुमार बंजारा की सराहनीय भूमिका रही।









































